Honda Elevate SUV: होंडा की एलिवेट एसयूवी से हटा पर्दा, जुलाई से शुरू होगी बुकिंग, जानें डिटेल्स

Raftaar Desk - P1

Honda Elevate SUV (होंडा एलिवेट एसयूवी) ने मंगलवार को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू किया है और अब यहां के बाजार में अपने आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार है। Honda Elevate एसयूवी का इंतजार कार प्रेमियों को काफी लंबे समय से था।

Honda Elevate SUV | Honda

होंडा कार्स इंडिया एलिवेट एसयूवी पर बड़ा दांव लगा रही है। क्योंकि होंडा एलिवेट एसयूवी दुनिया के किसी भी अन्य बाजार से एंट्री करने से पहले भारतीय कार बाजार में लॉन्च होगी।

Honda Elevate SUV | Honda

साल 2030 तक होंडा द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली 5 नई प्रीमियम एसयूवी में एलिवेट पहली एसयूवी है।

Honda Elevate SUV | Honda

इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। होंडा सिटी सेडान को एक हाइब्रिड वैरिएंट भी मिलता है, जो बाद में एलिवेट में भी दिया जा सकता है।

Honda Elevate SUV | Honda

होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Honda Elevate SUV | Honda

एसयूवी का फ्रंट प्रोफाइल शार्प है और इसमें क्रिस्प हेडलैंप और एक बड़े ब्लैक रेडिएटर ग्रिल है। इसमें फ्लैट फेस, एलईडी हेडलैम्प्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग और बड़े व्हील आर्च, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं।

Honda Elevate SUV | Honda

होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। 

Honda Elevate SUV | Honda

एसयूवी को होंडा कनेक्ट भी मिलता है जो कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। इनमें जियो-फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

Honda Elevate SUV | Honda

वाहन निर्माता का दावा है कि होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी सूट एलेवेट एसयूवी की सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाती है। इस सेफ्टी सॉफ्टवेयर सूट में टक्कर कम करने वाली ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्टेंस समेत कई अन्य टेक्नोलॉजी मिलती है।

Honda Elevate SUV | Honda

लॉन्च होने पर Honda Elevate SUV का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी कारों से होगा।

Honda Elevate SUV | Honda