पेट में गैस बनने से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा फायदा

Anzar Hashmi

पेट में गैस बनने की वजह से भारी डिसकम्फर्ट होता है। कई बार गैस उल्टा-सीधा खा लेने की वजह से बनती है और कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से हम गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

Acidity Relief tips | Pixabay

गैस और अपच की परेशानी से राहत देने में छाछ काफी लाभदायक होती है। छाछ का सेवन करने से लंबे वक्त से हो रही कब्ज की परेशानी हल कर सकती है।

छाछ | freepik

एसिडिटी और गैस से राहत दिलाने के लिए केला काफी लाभदायक होता है। केले में नेचुरली एंटासिड मौजूद रहता है जो कि एसिडिटी कम होती है। गैस, अपच की दिक्कत से निजात पाने के लिए प्रतिदिन दो केला लाभदायक होता है।

Acidity Relief tips | Pixabay

आप अगर गैस की दिक्कत से परेशान हैं तो भुना हुआ जीरा पीसकर पानी में डालें और पी ले। कुछ समय में गैस की समस्या से आपको राहत मिलने लगती है। जीरा एक शानदार एसिड न्यूट्रिलाइजर की तरह काम करता है। इसका गर्म पानी में सेवन कर सकते हैं।

Acidity Relief tips | Pixabay

किचन का यह मसाला काफी लाभदायक होता है। दालचीनी की चाय पीने से पेट की गैस में आराम मिल जाता है। इस चाय का रेगुलर सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Acidity Relief tips | Pixabay

पेट की गर्मी बढ़ रही है तो सेब का सिरका लाभदायक होता है। एक कप पानी में दो टेबलस्पून सेब का सिरका डालकर पीते हैं तो काफी दिक्कत दूर होगी।

Acidity Relief tips | Pixabay