Ramzan 2024: सेहरी के समय इन फलों का करें सेवन, रोज़ा में नहीं लगेगी प्यास

Anzar Hashmi

रमजान के महीने में ज्यादातर लोग रोजा रहते हैं। दिनभर बिना खाए पिए रहने से शरीर में थकान और कमजोरी हो जाती है। कुछ लोगों को रोज़ा के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

Health Tips | Pixabay

शरीर में पानी की कमी होने से काम करने में थकान होती है। एनर्जी लो होने पर कई बार लोगों को चक्कर भी आना शुरु हो जाता है।

Health Tips | Pixabay

ऐसे में अगर रोज़ा रखते हैं, तो सेहरी में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे दिनभर प्यास न लगे और एनर्जी भी मिलती रहे। आइये जानते हैं सेहरी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

Health Tips | Pixabay

सेहरी में आपको सेब जरुर खाना चाहिए। सेब खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और भरपूर फाइबर मौजूद होता है। सेब कम कैलोरी वाला लेकिन विटामिन से भरपूर फल होता है।

Health Tips | Pixabay

शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए सुबह तरबूज का सेवन करना चाहिए। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी ही रहता है। फाइबर ज्यादा मात्रा में रहता है। इससे दिनभर प्यास कम लगती है।

Health Tips | Pixabay

नाशपाती में भरपूर फाइबर और पानी रहता है। इससे आपका पेट भरता है और ज्यादा प्यास भी महसूस नहीं होती। नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम होता है।

Health Tips | Pixabay

संतरा में काफी मात्रा में जूस होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट होता है। रमज़ान में एनर्जी को बचाए रखने के लिए संतरा का सेवन कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

आप सेहरी के वक्त एवोकाडो खा सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। एवोकाडो खाने से शरीर में एनर्जी रहती है।

Health Tips | Pixabay