शरीर में हो रहीं ये परेशानियां तो रोज़ खाएं अनार, हफ्तेभर में दिखेगा फायदा

Anzar Hashmi

अनार में हाई कैलोरी फाइबर, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में रहता है। अनार ऐसा फल है जो पूरे साल खाने को मिल रहा है। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इसे खाते नहीं है।

Health Tips | Pixabay

अनार खाने से आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में रहती है। यह पेट के पाचन के लिए भी बेहतर रहता है। अगर आप 7 दिन तक रोज़ अनार खाएंगे तो शरीर को काफी ज्यादा फायदा होता है।

Health Tips | Pixabay

अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो अनार जरूर खाना चाहिए। अनार में Punicic acid भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इन सब के अलावा ये ट्राइग्लिसराइड को कम करता है। नसों को साफ करके हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Health Tips | Pixabay

जो अनार का जूस पीते हैं या अनार खाते हैं तो उनका स्ट्रेस कंट्रोल में होता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। साथ ही साइकोलॉजिकल स्ट्रेस भी कम होता है। यह कॉर्टिसोल का लेवल भी कम करता है। जिसके कारण नींद बेहतर आती है।

Health Tips | Pixabay

अनार खाने से स्टैमिना भी बढ़ता है। ये फ्लेवोनॉल्स से भरपूर होता है जिसके कारण शरीर की सूजन कम होती है। यह हड्डी से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। इन सब के अलावा यह ऑस्टियोआर्थराइटिस के खतरे भी कम करता है।

Health Tips | Pixabay

जिन्हें लगातार सुस्ती और कमजोरी हो रही है उनके लिए अनार खाना काफी लाभदायक होता है। अनार शरीर की कमजोरी और सुस्ती को दूर करता है।

Health Tips | Pixabay

त्वचा रोग में भी अनार का प्रयोग बहुत फायदा होता है। त्वचा संबंधित बीमारी में 250 ग्राम अनार के ताजे पत्तों को, 5 लीटर पानी में उबाल कर काढ़ा बनाकर खाएं। इस काढ़ा से नहाने से पित्ती संबंधित त्वचा की बीमारी सही होती है।

Health Tips | Pixabay

जो व्यक्ति नींद ना आने की परेशानी से जूझता है। वे 20 ग्राम अनार के ताजे पत्ते लेकर, 400 मिली पानी में उबालें। जब पानी 100 मिली शेष रह जाए, तो इसमें गर्म दूध मिलाकर पी सकते हैं। इससे नींद ना आने की परेशानी खत्म होती है।

Health Tips | Pixabay