बदलते मौसम में शरीर में हो रही खुजली, नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, मिल जाएगा आराम

Anzar Hashmi

जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे शरीर पर कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। इस मौसम में बहुत से लोगों की त्वचा पर खुजली की दिक्कत हो जाती है।

Health Tips | Pixabay

वैसे तो इस परेशानी के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं रहता है।

Health Tips | Free Pik

इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Health Tips | Free Pik

भारत के हर गली-मोहल्ले में आपको नीम का बड़ा सा पेड़ दिखता है। इसकी पत्तियां कई मामलों में काफी मददगार होती है।

Health Tips | Pixabay

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल नहाने के पानी में करने के लिए नीम के पत्तों को पीसकर अर्क निकालना है। अर्क को आप नहाने के पानी में डाल सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

अगर आपके घर पर सेब का सिरका है तो भी आप शरीर की खुलजी से राहत मिलेगी। इसमें पाए जाने वाले तत्व कुछ ही दिनों में आपको शरीर की खुजली से राहत देने में मदद करता है।

Health Tips | Pixabay

सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस नहाने का पानी लेना है और उसमें 2 ढक्कन सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर डालना रहता है।

Health Tips | Pixabay

अगर आपके पास समय नहीं और आप इसका आसान विकल्प तलाश रहे हैं। तो बाजार में आपको तमाम तरह की एंटी-बैक्टीरियल साबुन मिलता है। जिनसे नहाकर आप परेशानी से छुटकारा पाएंगे।

Health Tips | Pixabay