गैस की समस्या इन 7 हर्बल टी से होगी दूर, पाचन तंत्र में होगा सुधार

Anzar Hashmi

दिनभर एक ही जगह पर बैठे हुए घंटों काम करना, स्पाइसी फूड खाना, चाय पर चर्चा के दौर और कभी-कभी पाचन संबंधी अन्य परेशानियों के कारण भी कई लोगों को गैस की दिक्कत होती है। वहीं पेट की सूजन भी ये दिक्कत बढ़ा देती है।

Health Tips | Pixabay

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो नेचुरल तरीके से इन चीजों से जड़ से खत्म करती हैं। जानते हैं कौनसे हैं ये जादुई और पावरफुल मसाले ये हर्बल टिप्स के बारे में।

Health Tips | Pixabay

सौंफ एक नेचुरल एंटीस्पेज्मोडिक है जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने और गैस व सूजन कम करने में अहम भूमिका निभाती है। यह गैस और अपच से राहत दिलाने में सहायता करेगी। इससे गैस व ऐंठन दोनों से ही राहत मिल जाती है।

Health Tips | Pixabay

आप मिनटों में गैस की परेशानी से राहत पाना है तो पुदीना आपके लिए बेस्ट आयुर्वेदिक जड़ी बूटी माना जाता है। पुदीने में मौजूद मेंथॉल न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को आराम देता है बल्कि पेट को ठंडक देने में मदद करता है।

Health Tips | Pixabay

एक कप अदरक वाली चाय से दिन की शुरूआत करें तो आप गैस और अपच दोनों से ही राहत मिल जाएगी। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण यह पेट की सूजन कम करने के बाद पाचन संबंधी सभी परेशानियों से निजात देगी।

Health Tips | Pixabay

धनिया एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों वाला होता है। धनिये की चाय को पाचन सुधार के लिए ऑल-इन-वन टी समझा जाता है।

Health Tips | Pixabay

ग्रीन टी ओवरऑल हेल्थ के साथ ही आपके पाचन तंत्र सुधारने में मदद करती है। एक कप ग्रीन टी आपको पाचन तंत्र से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालती है, साथ ही गैस से राहत देने में मदद करेगी।

Health Tips | Pixabay

जीरे की चाय आपके पाचन के अलावा सेहत के लिए बेहतर मानी जाती है। यह बहुत जल्द आपको गैस और पेट फूलने की समस्या में राहत देगी। यह गैस से आराम पाना है तो एक नेचुरल और कारगर तरीका माना जाता है।

Health Tips | Pixabay

खुशबूदार मसाले की चाय आपके लिए बहुत सेहतमंद होती है। यह गैस बनने से रोकती है। यह आपके पाचन बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही आपके पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है।

Health Tips | Pixabay