चमकती त्वचा के लिए ये फल है फायदेमंद

Anzar Hashmi

हर कोई चमकती त्वचा पाना चाहता है। वहीं, इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं।

Health Tips | Pixabay

कई बार ये केमिकल-युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीजों को इस्तेमाल करने की सलाह मिलती है।

Health Tips | Pixabay

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। संतरे को प्राकृतिक ब्लीच के रूप में जाना जाता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करेगा।

Health Tips | Pixabay

सेब में विटामिन सी होता है। विटामिन-सी सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाकर त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। ग्लोइंग स्किन के लिए सेब का सेवन फायदेमंद है।

Health Tips | Pixabay

ब्लैकबेरी यानी जामनु भी विटामिन-सी से भरपूर रहता है। यह त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाकर उसे स्वस्थ कोशिकाएं प्रदान करता है। त्वचा में मौजूद कोलेजन को बूस्ट कर उस पर झुर्रियां होने से बचाता है।

Health Tips | Pixabay

पपीते को भी एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट समझा जाता है। इसके अलावा, यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर वहां नई और स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है।

Health Tips | Pixabay

तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही त्वचा के लिए फायदेमंद भी। तरबूज विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन-सी भरपूर होता है।

Health Tips | Pixabay

एवोकाडो नाशपाती जैसा दिखने वाला एक बड़े आकार का फल होता है। माना जाता है कि त्वचा में निखार लाने को लेकर इसका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Health Tips | Pixabay