चिरौंजी से दूर हो जाएंगी चेहरे और बालों की कई परेशानियां, जानें 7 अचूक फायदे

Anzar Hashmi

चिरौंजी एक सूखा मेवा है जो आपको कई दिक्कतों से निजात दिलाने में मदद करता है। चिरौंजी का लेप लगाने से चेहरे से मुंहासे, फुंसी और अन्य त्वचा रोग दूर करता है। ये इम्यूनिटी बूस्टर है। आइए चिरौंजी से जुड़े कुछ फायदों के बारे में जान लेते हैं।

Health Tips | Free Pik

चिरौंजी खाने से शरीर की कमजोरी और मूत्र संबंधी रोग से राहत मिलती है। इससे शरीर की जलन भी ठीक होती हैं।

Health Tips | Free Pik

चिरौंजी को दूध में पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से कील-मुहांसे, दाग, धब्बे भी दूर होते हैं। पानी में पीसकर इसका लेप करने से त्वचा मुलायम और दाग-धब्बे को दूर कर देता है।

Health Tips | Pixabay

मुंह में छाले होने पर चिरौंजी चबाने से इसका रस कुछ देर मुंह में रखकर निगल सकते हैं जिससे आराम मिलेगा।

Health Tips | Free Pik

शरीर पर लाल उभरे हुए चकत्ते और खुजली की दिक्कत होती है। ऐसे में चिरौंजी के पांच-सात दाने एक साथ मुंह में रखकर कई मिनट तक चबाते रहें। यह उपाय दिन में पांच-सात बार करते रहें।

Health Tips | Pixabay

चिरौंजी और किशमिश की 30 ग्राम मात्रा सुबह नाश्ते में दूध के साथ ले सकते हैं। शरीर में रक्त और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसे लेने से बच्चों का विकास होता है और उनमें एनर्जी लेवल बढ़ने लगता है।

Health Tips | Pixabay

चिरौंजी गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में भी उपयोगी है। यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से शुगर लेवल कम करता है।

Health Tips | Free pik

बालों की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार है। इसमें बालों के लिए उपयोगी कई विटामिन्स मौजूद होते हैं।

Health Tips | Pixabay