Harley Davidson X440: इंतजार हुआ खत्म, लो आ गई हार्ले डेविडसन की दमदार बाइक, कीमत जान अभी दौड़ पड़ेंगे खरीदने

Raftaar Desk - P1

हार्ले डेविडसन की बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल X440 भारत में लॉन्च हो गई है। इसके साथ ही इसने अपना ग्लोबल डेब्यू भी किया है।

Harley Davidson X440 | Social Media

नयी X440 बाइक हार्ले डेविडसन ब्रांड की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है।

Harley Davidson X440 | Social Media

Harley-Davidson X440 बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में 2.29 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि X440 को भारतीय दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।

Harley Davidson X440 | Social Media

हीरो मोटोकॉर्प देश में इस मॉडल का निर्माण और वितरण भी कर रही है। Harley Davidson X440 बाइक की कीमत और खूबियों की डीटेल आइए जानें-

Harley Davidson X440 | Social Media

हार्ले डेविडसन X440 में पावर के लिए नया विकसित किया गया 398 सीसी सिंगल सिलिंडर एयर और ऑयल कूल्ड मोटर दिया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी का पावर और 38 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Harley Davidson X440 | Social Media

ट्रेलिस फ्रेम पर बनी इस बाइक में सस्पेंशन के लिए इंवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।

Harley Davidson X440 | Social Media

वहीं, ब्रेकिंग के लिए यह स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक से लैस है। फ्रंट में 320 मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है।

Harley Davidson X440 | Social Media

हार्ले डेविडसन एक्स440 (Harley Davidson X440) को इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) और रॉयल एनफील्ड मीटियॉर 350 (RE Meteor 350 )।

Harley Davidson X440 | Social Media

जैसे बेस्टसेलर के अलावा, होंडा हाईनेस सीबी350 (Honda H'ness CB350), बेनेली इम्पीरियल 400 (Benelli Imperiale 400 ) और इसी हफ्ते लॉन्च होने जा रही ट्रायम्फ स्पीड 400 (Triumph Speed 400) से होगा।

Harley Davidson X440 | Social Media

हार्ले डेविडसन के लिए नयी X440 वैश्विक स्तर पर एक नया अध्याय है क्योंकि यह मॉडल भारत सहित कई उभरते बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा।

Harley Davidson X440 | Social Media

हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले डेविडसन के लिए साल के आखिर तक मौजूदा 15 डीलरशिप से विस्तार करेगी।

Harley Davidson X440 | Social Media