Hair Care Tips: रातों-रात पाएं सिर की जुओं से छुटकारा, बस करें ये छोटा सा काम

Raftaar Desk VGI-1

मानसून के दौरान हवा में नमी के कारण बालों की कई समस्याएं होती हैं, जिनमें जूँ भी  शामिल हैं।आज हम जूं से छुटकारा पाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय शेयर करने जा रहे हैं।

Hair Care Tips | Social Media

नीम की पत्तियां

नीम की कुछ पत्तियों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को धो लें। आपके बालों से जूँ गायब हो जाएंगे। आप नीम के तेल को अपने बालों पर भी लगा सकते हैं और इसे 20 से 30 मिनट तक रख सकते हैं और फिर धो लें।

Hair Care Tips | Social Media

जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों में लगाने से जुओं का दम घुटता हैं और वह मर जाती हैं। इसलिए अगर आप जूँ की समस्या से पीड़ित हैं तो आप जैतून का तेल ज़रूर आज़मा सकते हैं।

Hair Care Tips | Social Media

लहसुन

लहसुन से जुओं का दम घुटता हैं और जूँ मर जाती हैं। लहसुन की 8 से 10 कलियां लें, उन्हें पीस लें, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। इसे बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को गर्म पानी से धो लें।

Hair Care Tips | Social Media

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली में मौजूद ग्रीस जूँ के दम घुटने का कारण बनता हैं। हालांकि चिपचिपा होने की वजह से पेट्रोलियम जेली को साफ करने के लिए आपको अपने बालों को कई बार धोना पड़ सकता हैं।

Hair Care Tips | Social Media

नींबू का रस

नींबू के रस को बालों में लगाने से भी जूँ को मरने में मदद मिलती हैं। इसे लगाने के बाद बालों को सुखने दें और फिर उन्हें धो लें।

Hair Care Tips | Social Media

सेब का सिरका

एक भाग सेब का सिरका और दो भाग पानी मिलाएं और इस मिश्रण को बालों में लगाएं। बालों में इसे 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इसे हफ्ते में कई बार दोहराएं ताकि जूँ समाप्त हो सकें।

Hair Care Tips | Social Media