Popcorn के साथ हो जाएं तैयार, फरवरी में ये फिल्में मचाएंगी धमाल

Abhay Tripathi

साल 2024 के इस दूसरे महीने में सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। आप इस महीने भरपूर्ण इंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं।

Many films will be rocking in February | www.raftaar.in

आर्टिकल-370

हाल में ही आर्टिकल 370 का टीजर सामने आने के बाद अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये फिल्म 23 फरवरी, 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Article 370 | Social Media

इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम नजर आएगी इस फिल्म की कहानी संविधान के आर्टिकल 370 के इर्द-गिर्द घूमती है।

Article 370 | Social Media

तेरी बातों में उलझा जिया

इस फिल्म में शाहिद और कृति सेनन बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी की बात करे तो कृति सेनन इस फिल्म में एक रोबोट के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya | Social Media

लव सेक्स और धोखा-2

एकता कपूर के अपकमिंग क्लासिक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बानी हुई थी अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 6 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

LSD2 | Social Media

कुछ खट्टा हो जाए

फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में संगीतकार गुरु रंधावा और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Kuch khattaa ho Jaay | Social Media

आखिर पलायन कब तक

यह फिल्म 16 फरवरी 2024 को दस्तक देने वाली है। आप इस फिल्म में राजेश शर्मा, भूषण पटेल, गौरव शर्मा, चितरंजन गिरी जैसे कई बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग का आनंद ले सकते है।

Aakhir Palayan Kab Tak | Social Media

सेक्शन 108

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा की थ्रिलर फिल्म सेक्शन 108 काफी सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 2 फरवरी को ही अमेजन प्राइम ओटीटी पर रिलीज हुई है।

Section 108 | Social Media