Raftaar Desk RPI
भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। गणपति भगवान को विदेशी लोग भी संकट मोचन मानते हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर इनकी पूजा अर्चना करना नहीं भूलते।
भगवान गणेश की पूजा भारत के अलावा भी दुनिया के कई देशों में बड़े धूमधाम से की जाती है।भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सम्राट अशोक की पुत्री चारुमित्रा ने गणेश मंदिर की स्थापना की थी।
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है। भारत के अलावा कई देशों में भगवान गणेश को का पूजन सिद्धदाता और विघ्नहर्ता के रूप में करते हैं।
नेपाल में भगवान गणेश को संकट मोचन माना जाता है। तो वहीं चीन के हिंदू मंदिरों में चारों दिशाओं के द्वारों पर गणेश जी स्थापित रहते हैं।
इसके अलावा तिब्बत में भगवान गणेश से को दुष्ट आत्माओं के दुष्प्रभाव से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। तो चलिए लिए जानते हैं। भारत के अलावा विदेशों में कहां-कहां गणेश भगवान पूजे जाते हैं।
इंडोनेशियाई द्वीप पर भारतीय के लिए भगवान गणेश की मूर्तियां भारत से मंगाई जाती हैं। यहां 20 के नोट पर भी भगवान गणेश की तस्वीर है। यहां पर भगवान गणेश को ज्ञान का प्रतीक माना गया है
इंडोनेशिया में हर साल भगवान गणेश जी की पूजा गणेश चतुर्थी के दिन होती है। जहां हिंदू मुस्लिम सभी लोग एक जगह इकट्ठा होकर इस उत्सव को मानते हैं।
जापान में भगवान गणेश को कंगीतेन के नाम से जाना जाता है। इनका दो शरीर वाला रूप सर्वाधिक प्रचलित है।
यहां पर चार भुजाओं वाले गणपति का वर्णन मिलता है। हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर भारतीय और जापानीज मिलकर यह उत्सव मनाते है।