Bigg Boss 17: मुनव्वर और आयशा से लेकर अभिषेक के तमाचे तक, बिग बॉस 17 के सबसे बड़े विवाद

Abhay Tripathi

बिग बॉस सीजन 17 में अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार की लड़ाई में तहलका उर्फ सनी आर्य ने अपना आपा खो दिया था। लड़ाई में सनी आर्य ने अभिषेक का कॉलर पकड़ते हुए उन्हें धमकी दे डाली। तहलका के इस व्यवहार के बाद उन्हें वीकेंड के वार शो से बाहर जाना पड़ा।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

अंकिता लोखंडे की सास ने शो में आकर खूब ड्रामा किया था।जिसके बाद हर तरफ अंकिता से ज्यादा उनकी सास के चर्चे हो रहे थे।और ये बिग बॉस 17का काफी बड़ा हाईलाइट पॉइंट बन गया था।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय एक साथ शो में आए थे और उनके बिच एक अच्छा बांड बनते देखा जा रहा था। समर्थ जुरेल की एंट्री हुई और खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताया तो सभी सन्न रह गए। ईशा समर्थ के साथ रिश्ते में होने से इनकार करती रहीं, लेकिन फिर मान लिया था।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

अभिषेक कुमार तंग आकर समर्थ जुरेल के गाल पर थप्पड़ लगा दिया था। इस एक थप्पड़ को लेकर कई दिनों तक चर्चाएं चली थीं लेकिन मेकर्स अभिषेक को बेकसूर मानकर शो में वापस ले आए थे।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

आयशा ने मुनव्वर फारूकी पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद न केवल घर के सदस्य बल्कि पुरे देश में इसकी चर्चा हो रही थी। बार-बार शो में अपना नाम आने और उनके नाम पर हो रही चर्चाओं को वजह से नाजिला ने लाइव स्ट्रीम पर मुनव्वर के साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे ।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

अंकिता और विक्की के तलाक की खबरें एक समय काफी आने लगी थी। शो में दोनों की लड़ाईयों के कारण हर तरफ उनके तलाक के चर्चे थे हलाकि ये चर्चे अभी बह जारी हैं।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे का प्रेग्नेंट होना भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें उड़ींकी अंकिता प्रेग्नेंट है।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

ईशा मालवीय का ऐश्वर्या शर्मा को घर से बेघर करना कभी विवादों में घिरा था क्योंकि रूल के हिसाब से सबसे ज्यादा रूल ब्रेक अंकिता और अनुराग ने किया था।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in