Alia Bhatt से लेकर Isha Ambani तक, Met Gala में किसने क्या पहना?

Abhay Tripathi

मेट गाला 2024 की 6 मई से शुरू हो चुका है। यह न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। इस बार का ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम है। हर साल की तरह इस बार भी कई हसीनाओ ने अपना फैशन का जादू चलाया हैं।

Met Gala 2024 | themetgalaofficial-Instagram

ईशा अंबानी भी इस इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस बार उनकी ड्रेस ने सबका ध्यान अपने तरफ खींच लिया हैं। ईशा ने गोल्डन कलर की साड़ी गाउन कैरी की थी। इसे राहुल मिश्रा ने 10, 000 घंटे में बनकर तैयार किया था।

Met Gala 2024 | Instagram

इवेंट में इस बार आलिआ भट्ट फ्लोलर साड़ी में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट का नया अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस आउटफिट को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे।

Met Gala 2024 | Instagram

ली मिशेल भी मेट गाला 204 में अपने बेबी बंप के साथ ब्लू कलर के रफल गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने आखरी मार्च में अपनी प्रेंजेंसी की घोषणा की थीं।

Met Gala 2024 | Instagram

जेसिका सेर्फ़ेटी मिशेल ने इस इवेंट की थीम का पूरा ध्यान रखते हुए एक्ट्रेस ने कई कलर के फूलों से बनी खूबसूरत ड्रेस पहनी थीं।

Met Gala 2024 | Instagram

जेनिफर लोपेज ने हर साल एक अलग और सबसे हट के लुक में नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने बेज और सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था।

Met Gala 2024 | Instagram

डोजा कैट एक अमेरिकी अमेरिकन रैपर-सिंगर हैं। जो व्हाइट कलर के सिंपल ड्रेस में नजर आईं, जो पूरा ट्रांसपेरेंट थी। ड्रेस के साथ ही उन्होंने अपना मेकअप भी बिल्कुल हट कर किया था। जो उन्हें सबसे अलग दिखा रहा था।

Met Gala 2024 | Instagram

टीला दक्षिण अफ्रीकी गायक और गीतकार हैं। उन्होंने इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस इवेंट में वो रेत से बनी हुई गाउन में नजर आई और सबका ध्यान खींच लिया।

Met Gala 2024 | Instagram