Summer Diet: गर्मियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो डिनर में शामिल करें ये 5 फूड्स

Raftaar Desk VGI-1

गर्मियों में खान-पान में लापरवाही अक्सर हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

Summer Food | Social Media

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि अपने आहार में सही तरीके से बदलाव किया जाए। गर्मियों में आप इन फूड्स को अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं।

Summer Food | Social Media

लौकी

लौकी के कई फायदे हैं और यह गर्मी से राहत दिलाने में कारगर है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। अगर आपको अक्सर गर्मियों में डाइजेशन की समस्या होती है तो आप रात के खाने में लौकी खा सकते हैं।

Summer Food | Social Media

उबले आलू

जब आप गर्मियों में रात को कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो उबले हुए आलू आपके लिए सबसे बेहतर हैं। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आलू पचने में आसान होते हैं। आलू खाने से नींद भी अच्छी आती है।

Summer Food | Social Media

दही

दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में रात के समय दही खाने से आपका पेट स्वस्थ रहेगा और आपको पेट की समस्या नहीं होगी। साथ ही दही खाने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है।

Summer Food | Social Media

कद्दू

पोटैशियम और फाइबर से भरपूर, कद्दू भी गर्मियों का एक बेहतरीन भोजन है। इसमें कई गुण होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं। ऐसे में इसे गर्मी की रात में खाना फायदेमंद होता है। यह शरीर में शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

Summer Food | Social Media

तुरई

तुरई, गर्मियों के लिए उत्तम भोजन है। गर्मियों में इसे खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

Summer Food | Social Media