Vitamin D की शरीर में हो रही है कमी? इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

Anzar Hashmi

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना काफी जरुरी होता है।

Health Tips | Pixabay

जिस वजह से हमको काफी बीमारियां होती हैं। आजकल की व्यस्त जिंदगी में बाहर कम ही निकलना होता है। देश में ज्यादातर लोगों के शरीर में विटामिन-D की कमी होने लगती है। इस विटामिन की कमी पूरा करना है तो डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

विटामिन-D की कमी पूरी करने के लिए मशरूम लाभदायक होता है। जो लोग नॉनवेज नहीं पसंद करते। उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन माना जाता है। मशरूम आप सूप, सलाद, सैंडविच, सब्जी आदि के तौर पर आहार में शामिल करें।

Health Tips | Pixabay

Health Tips चीज तो हर कोई पसंद करता है। चीज में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी रहता है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, फास्फोरस, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा पनीर अपनी डाइट में शामिल कर फायदा ले सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी शामिल होता है। दूध में प्रोटीन, फैट्स और गुड कार्ब्स भी पाए जाते हैं तो वहीं दही प्रोबायोटिक के तौर पर काम आता है।

Health Tips | Pixabay

ऑरेंज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फास्फोरस के साथ विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई भी रहता है। इसके अलावा ऑरेंज में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में रहता है। इसके सेवन से विटामिन-डी की कमी पूरी होती है।

Health Tips | Pixabay

अनाज में कई ज्यादा विटामिन-डी के स्त्रोत शामिल होते हैं। इसके रोजाना सेवन से विटामिन डी की कमी पूरी कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay