Beauty Tips: दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चेहरे पर तुरंत बढ़ेगा निखार

Anzar Hashmi

चेहरे की रौनक हमारी सेहत की खास पहचान रहती है। इस वजह से इसे मेनटेन करने पर लोगों का ज्यादा फोकस रहता है।

Beauty Tips | Pixabay

चेहरे की चमक को बढ़ाने और बनाए रखने में अच्छा खानपान, नियमित एक्सरसाइज के साथ स्किन केयर रूटीन का भी बहुत बड़ा रोल होता है।

Beauty Tips | Pixabay

साथ ही उसे दाग-धब्बों, झाईयों, झुर्रियों से बचाए भी रखना है, तो इन चीज़ों से करें त्वचा की देखभाल।

Beauty Tips | Pixabay

कॉफी में 1 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, चम्मच शहद और चम्मच दही मिला सकते हैं। इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर आसानी से लगाएं।

Beauty Tips | Pixabay

एक चम्मच बेसन, गुलाबजल, चंदन पाउडर, थोड़ा कच्चा दूध और थोड़ा तेल का मिश्रण शरीर में लगा लें। सूखने के बाद इसे हाथों से रगड़ें, इससे त्वचा का निखार बढ़ने लगता है।

Beauty Tips | Pixabay

फिटकरी त्वचा की देखभाल के लिए शानदार उपाय माना जाता है। नहाने के पानी में 5 मिनट तक फिटकरी डालकर छोड़ सकते हैं। एक कटोरी पानी में थोड़ा सा बेसन। घोल कर चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाकर धो लें।

Beauty Tips | I Stock

2 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे, गर्दन और बांहों पर आसानी से लगाएं। टमाटर का जूस त्वचा के रोमछिद्रों में जमे मैल को साफ कर उन्हें खोलने में मदद करता है।

Beauty Tips | Pixabay

दो चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। चेहरे पर इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रख सकते हैं। सूखने के बाद धो लें।

Beauty Tips | Pixabay

खीरे का जूस और एलोवेरा का जूस बराबर मात्रा में आपस में मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्का सूखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay