Best Momos Spots in Delhi: दिल्ली के ऐसे चटपटे मोमोस का लें आनंद, अच्छा न लगें तो पूरा पैसा वापस

Raftaar Desk - P1

मोमोस का प्यार जो दिल्ली वालों के दिलों में बसा हुआ है, उसे कोई और डिश नहीं बदल सकती। मतलब लंच में आप स्नैक के रूप में मोमोस खिलवालें या फिर इवनिंग स्नैक के रूप में मोमोस खाने के लिए घर से बाहर निकल जाएं।

Best Momos Spots in Delhi | Social Media

स्पाइसी चटनी के साथ मोमोस का का जो मजा है, वो किसी और खाने में नहीं मिल सकता। स्टीम्ड डम्पलिंग की हर बाइट मुंह में घुलते ही इंसान का दिन बन जाता है।

Best Momos Spots in Delhi | Social Media

दिल्ली के हर रेस्तरां में आपको मेन्यू लिस्ट में मोमोस लिखा तो जरूर मिल जाएगा, लेकिन जरूरी नहीं कि हर जगह के मोमोस बेस्ट हो। आज हम हम कुछ ऐसी जगह बताने वाले हैं।

Depaul's, Janpath, | Social Media

जहां आपको पॉकेट-फ्रेंडली मोमोस और एकदम अलग तरह के डंप्लिंग्स खाने को मिल जाएंगे। तो चलिए फिर दिल्ली के कुछ फेमस मोमोस आपको बताते हैं।

Depaul's, Janpath, | Social Media

​दिल्ली में कहां के मोमोस सबसे फेमस हैं? अगर ये सवाल आप यहां के लोगों से पूछें तो उनकी जुबान पर सबसे पहला जवाब जनपथ के डिपॉल का होगा। वैसे और भी जगह हो सकती हैं, लेकिन जिन्होंने यहां के मोमोस चखें होंगे वो जरूर सही जवाब जानते होंगे।

Depaul's, Janpath, | Social Media

यहां के स्वादिष्ट मोमोस एक मोमो आउटलेट के रूप में शुरू किए गए थे, लेकिन धीरे-धीरे इन्होने अपनी चीजों में बदलाव करना शुरू कर दिया। आज डिपॉल्स में न केवल मोमोस बिकते हैं, बल्कि ये जगह कोल्ड कॉफी के लिए भी काफी फेमस है।

Depaul's, Janpath, | Social Media

कहां: 22, जनपथ भवन, जनपथ, नई दिल्ली

दो के लिए कीमत: 150 रुपए

Depaul's, Janpath, | Social Media

INA मार्केट को अपने स्वादिष्ट फूड और ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है, यहां बेचे जा रहे मोमोस एकदम अलग तरीके से ही बेचे जाते हैं। आप दिल्ली हाट में मोमो मिया चले जाएं या फिर सड़क के पार आईएनए किचन कंपनी।

Momo Mia INA | Social Media

कहां: स्टॉल 6, दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली

दो के लिए कीमत: 300 रुपए

Momo Mia INA | Social Media

लाजपत नगर अगर आप गए हो, तो वहां के डोलमा आंटी के मोमोस जरूर चखे होंगे। जब स्वादिष्ट और वैरायटी वाले मोमोस की बात आती है, तो सबसे पहला नाम लाजपत नगर की डोल्मा आंटी मोमो का ही आता है।

Dolma Aunty Momo's | Social Media

यहां उनके स्टॉल पर खूब भीड़ देखी जाती है, लोग शॉपिंग करने के बाद स्नैक के रूप में इस जगह पर भी जरूर आते हैं। यहां के मेन्यू में आपको चाइनीज प्लैटर भी दिख जाएगी।

Dolma Aunty Momo's | Social Media

कहां: दुकान 7, ग्राउंड फ्लोर, मेन रोड, लाजपत नगर 1, नई दिल्ली

दो के लिए कीमत: 200 रुपए

Dolma Aunty Momo's | Social Media

मॉम हैंड मोमोज स्टीम मोमोज को अपने शानदार और टेस्टी मोमोस सर्व करने के लिए जाना जाता है। यहां आपको ग्रेवी मोमोज, फ्राइड मोमोस और कई तरह की वैरायटी देखने को मिल जाएंगी।

Mom hand momos | Social Media

ऑउटलेट कॉलेज के छात्रों के बीच भी ये जगह काफी ज्यादा पसंदीदा रही है। यहां अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय के पास के साउथ कैप्स के छात्र जरूर आते हैं।

Mom hand momos | Social Media

कहां: वेंकटेश्वर कॉलेज के सामने, सत्यनिकेतन, नई दिल्ली

दो के लिए कीमत: 350 रुपए

Mom hand momos | Social Media

क्या आपने कभी तंदूरी मोमोस खाएं हैं? अगर हां, तो जरूर ऐसी-वैसी जगह से ही खाए होंगे, एक बार अम्र कॉलोनी के हंगर स्ट्राइक के तंदूरी मोमोस खाकर देखिए। चहल-पहल वाले अमर कॉलोनी बाजार में स्थित ये स्टॉल अपने टेस्टी मोमोस के लिए फेमस है।

Hunger Strike | Social Media

चहल-पहल वाले अमर कॉलोनी बाजार में स्थित ये स्टॉल अपने टेस्टी मोमोस के लिए फेमस है।यहां के मेन्यू में आपको रोल्स, चाप, बिरयानी और फिंगर फ़ूड कई बढ़िया आइटम देखने को मिल जाएंगे।

Hunger Strike | Social Media

कहां: सी-9, अमर कॉलोनी मार्केट, अमर कॉलोनी के पास, नई दिल्ली
दो के लिए कीमत: 150 रुपए

Hunger Strike | Social Media