गुजरात ट्रिप का बनाया है प्लान, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Anzar Hashmi

Travel Tips गुजरात हर तरह से विकसित और समृद्ध राज्य मौजूद है। जहां के मॉडल की विदेशों में भी काफी तारीफ की जाती है। भारत में स्थित एक गुजरात के पर्यटन भी दुनियाभर मे काफी मशहूर है।

Travel Tips | Social Media

हम आपको यहां की बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें जानने के बाद आपका यहां आने का मन करने लगेगा। ये राज्य अहमदाबाद, वडोदरा और गिर राष्ट्रीय उद्यान जैसे अपने लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है।

Travel Tips | Social Media

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क पंचमहल जिले में छिपा हुआ है। उद्यान एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल माना जाता है। यह जगह प्राचीन मंदिरों, मस्जिदों और बावड़ियों से युक्त माना जाता है।

Travel Tips | Social Media

कच्छ का रण फेमस है लेकिन इसकी अलौकिक सुंदरता अधिक ध्यान देने योग्य माना जाता है। ये उस दौरान नजर आता है जब पश्चिमी गुजरात का यह मौसमी नमक दलदल एक सांस्कृतिक उत्सव यानी रण उत्सव काफी चर्चित है।

Travel Tips | Social Media

पालिताना जैनियों के लिए कम देखे जाने वाला तीर्थ स्थल, पालिताना शत्रुंजय पहाड़ी के ऊपर 3,000 से अधिक मंदिरों का घर है। इन मंदिरों तक 3,000 से अधिक सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई करके पहुंच सकते हैं।

Travel Tips | Social Media

सापूतारा डांग वन क्षेत्र में स्थित सापुतारा, गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट जगह है। यह पहाड़ी शहर हरे-भरे परिदृश्य, घने जंगलों और शांत सापुतारा झील के साथ प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है।

Travel Tips | Social Media

भुज कच्छ के रण का प्रवेश द्वार, इतिहास और संस्कृति से भरा हुआ शहर है। यह आइना महल भी लोग काफी पसंद करते हैं। जिसमें अलंकृत कांच का काम और शीशे वाली दीवारें भी हैं।

Travel Tips | Social Media

मांडवी, अरब सागर के किनारे एक तटीय शहर है। जो अपने प्राचीन समुद्र तटों और आश्चर्यजनक विजय विलास पैलेस के लिए मशहूर है। जहां कुशल कारीगर पारंपरिक लकड़ी के जहाजों का निर्माण करते हैं।

Travel Tips | Social Media