Paragliding का लेना चाहते हैं मजा, ये हैं भारत की खास जगहें

Anzar Hashmi

बहुत से लोगों को एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रहता है। वहीं, भारत में भी कई तरीके की एडवेंचर एक्टिविटीज कराई जाती हैं, जिसमें से सबसे खास पैराग्लाइडिंग है।

Top Travel Tips | Social Media

पैराग्लाइडिंग एक ऐसी एक्टिविटी होती है, जिसे आपको अपने जीवन में एक बार जरूर ट्राई करने की जरुरत है। इस एक्टिविटी को करते समय आप खुद की तुलना एक पक्षी से कर सकते हैं।

Top Travel Tips | Social Media

कई जगहों में बेस्ट पैराग्लाइडिंग का अनुभव होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको इसका उम्मीद से भी अच्छा अनुभव प्राप्त होगा।

Top Travel Tips | Social Media

मनाली, भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो मनमोहक दृश्य, बर्फबारी और स्नो स्पोर्ट्स के लिए काफी मशहूर है। अविश्वसनीय दृश्यों के अलावा, यहां आप मानसून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

Top Travel Tips | Social Media

झीलों का शहर नैनीताल, झीलों और खूबसूरत लैंडस्केप का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करना है, तो नौकुचियाताल और भीमताल दो मशहूर जगह है।

Top Travel Tips | Social Media

मसूरी को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। यह भारत का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। देहरादून के नजदीक में बसा मसूरी शहर पैराग्लाइडिंग करने के लिए खास है।

Top Travel Tips | Social Media

महाराष्ट्र में कई ऐसी जगह मौजूद है, जहां आप अपनी छुट्टियां एंजॉय कर पाएंगे, जिनमें से पंचगनी भी है। पंचगनी में आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं।

Top Travel Tips | Social Media

कुंजापुरी, उत्तराखंड में एक और लोकप्रिय स्थान है जहां आप पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा, आप खूबसूरत लैंडस्केप और ऊंची पहाड़ियों को देख हैरान हो सकते हैं।

Top Travel Tips | Social Media