Twitter: बदल गया Twitter का नाम, नीली चिड़िया हुई फुर्र... एलन मस्क ने बदल दिया नाम! दिखेगा ये Logo

Raftaar Desk ATI-1

Twitter is now X Elon Musk: Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ मस्क ने ट्विटर का URL को भी बदल दिया है। अब आपको ट्विटर को Twitter.com की जगह X.com के यूआरएल से सर्च करना पड़ेगा

Twitter | Social Media

टेस्ला कंपनी के CEO और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने Twitter की कमान संभालने के साथ ट्विटर में कई प्रमुख बदलाव कर रहें है। मस्क ट्विटर को पूरी तरह नया रुप देने में लगे हुए है। अब एक फिर Twitter अपने नए बदलाव को लेकर चर्चा में है

Twitter New Logo | Social Media

इस बार एलन मस्क ने Twitter में कुछ और नहीं बल्कि इसका नाम ही बदल दिया है। Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा। Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने Twitter का नाम X रखने के साथ ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल (@Twitter)का Logo भी बदल दिया है

Twitter | Social Media

इसके साथ मस्क ने ट्विटर का URL को भी बदल दिया है। अब आपको ट्विटर को Twitter.com की जगह X.com के यूआरएल से सर्च करना पड़ेगा। इसके साथ प्लेटफॉर्म का नाम X होने के बाद इसमें लिखे जाने वाले पोस्ट को ट्वीट्स के बजाय An X के नाम से जाना जाएगा

Twitter New Logo | Social Media

हालांकि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अभी भी पुराना लोगो ही नजर आ रहा है। ट्विटर (X) न्यू चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर Linda Yaccarino ने भी ट्वीट करके X नाम की जानकारी दी थी। बताते चलें कि पुराने Logo में ब्लू कलर की चिड़िया का इस्तेमाल किया था, जिसको अब बदल कर (X) कर दिया गया है।

Twitter | Social Media

Linda Yaccarino ने ट्वीट करके कहा, लाइक कैमरा, X! इसके साथ ही उन्होंने एक इमारत पर X Logo की लाइटिंग को मेंशन किया है। Elon Musk को चीनी ऐप We Chat काफ़ी पसंद है और उन्होंने काफ़ी पहले भी कहा था कि वो We Chat जैसा कुछ लाना चाहते हैं

Twitter | Social Media

आपको बता दें कि WeChat चीन का एक सुपर ऐप हैं जहां हर तरह की सर्विस मिलती है। सुपर ऐप का कॉनसेप्ट ये है कि एक ऐप में अलग अलग सर्विस। जैसे सोशल मीडिया, पेमेंट सर्विस, टिकट बुकिंग सर्विस, गेमिंग सर्विस और दूसरी यूटिलिटी बेस्ड सर्विस दी जाती है

Twitter New Logo | Social Media

X.com पर ना सिर्फ ट्विटर बल्कि Elon Musk अपनी दूसरी कंपनियों को भी रीडायरेक्ट कर कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया लोगो अगले अपडेट में उपलब्ध होगा लेकिन अभी तक इसकी कोई तारीख तय नहीं हुई है

Twitter | Social Media