Raftaar Desk AH1
आप नियमित तौर पर पानी में भीगे हुए खजूर का सेवन करते हैं तो इससे यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है।
भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है। खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।
खजूर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप सर्दियों में होने वाली सर्दी जुकाम से बचे रहते हैं। यह अस्थमा रोग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
अगर आपको लगातार सांस की दिक्कत है और जुकाम भी है तो आपको 5 से 6 खजूर एक गिलास दूध में डालकर उसमें पांच काली मिर्च के दाने ,एक इलायची, एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह उबाल लें, अब इसे रात में सोने से पहले पिएं।
खजूर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज यानी दिल की जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है। वह अपनी डाइट में खजूर जरूर शामिल करें।
खजूर में कैल्शियम भरपूर होता है। नियमित रूप से खजूर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। खजूर हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। गर्भवती महिला के लिए आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम ,फास्फोरस पाया जाता है।
खजूर में प्रोटीन फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। रात को सोने से पहले खजूर को पानी भिगो दे और सुबह उसे खा लें। खजूर के सेवन से आंतों में मजबूती आती है।
ठंडी का मौसम शुरू होते ही लोगों को सर्दी खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी बीमारियां शुरू होने लगती है। इससे बचने के लिए लोगों को खजूर का खजूर का सेवन करना चाहिए।
खजूर की तासीर गर्म होती है। जो शरीर में हीट बनाए रखता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके इसके पांच अन्य चमत्कारिक लाभ के बारे में बताया।