Travel: आप भी बना रहे हैं मालदीव घूमने का प्लान, तो जान लें ये जरूरी बातें

Raftaar Desk - M1

मालदीव भारत के दक्षिण में स्थित है, जिसे आईलैंड का देश कहा जाता है। मालदीव में घूमने के लिए कई सारे बीच हैं। मालदीव की राजधानी माले से आप अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं

Maldives

सर्दी का मौसम हो या गर्मी का, मालदीव में घूमने के लिए पर्यटकों को काफी बेहतर विकल्प मिलेंगे। यहां के खूबसूरत बीच लोगों को बहुत पसंद आते हैं। माना जाता है कि बीच के मामले में मालदीव से बेहतर कुछ नहीं है

Maldives

यहां पर काफु एटोल, मस्जिदें, रंगीन इमारतें, सुंदर बाजार देखने को मिलेंगे। मालदीव में कोमो कोको द्वीप स्थित है, जहां लकड़ी से बने शानदार घर में रहने का लुत्फ आप उठा सकते हैं

Maldives

एचपी रीफ, मालदीव के एक सुंदर पर्यटन स्थल है, जो कि सुरक्षित क्षेत्र में से एक है। उत्तरी माले एटोल में बसे मानव निर्मित समुद्र तट को भी आप देख सकते हैं। आप मिलाधू द्वीप, अड्डू शहर, वाधू द्वीप देख सकते हैं

Maldives

आप सालभर कभी भी मालदीव जा सकते हैं। यहां का तापमान लगभग हमेशा एक जैसा ही रहता है। लेकिन मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता है। मई से अक्टूबर तक पारा थोड़ा ज्यादा हो जाता है। बारिश व तूफान आने की संभावना रहती है

Maldives

मालदीव में छुट्टी मनाना चाहते हैं तो हवाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रेलवे और सड़क मार्ग से मालदीव जाना संभव नहीं है। इस द्वीपसमूह पर जाने के लिए आपको अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दोनों से सुविधा मिल जाएगी

Maldives