दिव्यांका त्रिपाठी के दोनों हाथों की टूटी हड्डियां, पति विवेक दहिया ने दिया हेल्थ अपडेट

Abhay Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया है जिसकी जानकारी विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है।

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Tv actress-Vivek Dahiya

18 अप्रैल को दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया। फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram

विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और बताया, "दिव्यांका की रिकवरी हो रही है। ये घटना बीती शाम को हुई, जहां वो ऊंचाई से गिर गई। 

Vivek Dahiya | Divyanka Tripathi-Instagram

जिसकी वजह से उनके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टर ने तुरंत ही सर्जरी करने की सलाह दी है।

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram

"सभी फैंस और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इतना प्यार दिया। दिव्यांका फिलहाल दर्द में हैं और फिलहाल रेस्ट कर रही हैं।"

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram

इससे पहले भी विवेक दहिया के इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट के जरिए बताया गया था कि दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी वजह से विवेक दहिया का लाइव सेशन आगे बढ़ाया जा रहा है।

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram

कुछ दिनों पहले दिव्यांका की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया था। 

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram

इस वीडियो में उन्होंने लिगामेंट सर्जरी के बारे में जानकारी दी कि कैसे उनकी लिगामेंट सर्जरी हुई और उसके बाद वह कैसे ठीक हो रही हैं।

Divyanka Tripathi | Divyanka Tripathi-Instagram