Delhi to Leh Travel Guide: दिल्ली से लेह जाने का इंतजार हुआ खत्म, जानें किस तारीख से बस सेवा होगी शुरू

Raftaar Desk - P1

हिमाचल पथ परिवहन निगम देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा एक बार फिर शुरू करने जा रहा है। केलांग डिपो (Keylong Bus Depot) कि यह बस सर्विस 8 जून से शुरू होगी। पिछले साल यह बस सेवा 15 जून से शुरू हुई थी।

लेह से केलांग तक का सफर 1 हजार 026 किलोमीटर लंबा है। बस में सफर को पूरा करने के लिए 30 घंटे का वक्त लगता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इसका किराया सिर्फ 1 हजार 740 तय किया है।

दिल्ली-लेह रूट पर 1 हजार 026 किलोमीटर लंबे सफर में तीन ड्राइवर और दो कंडक्टर सेवाएं देते हैं। लेह से चलने पर पहला ड्राइवर बस को केलांग तक पहुंचाता है। दूसरा ड्राइवर केलांग से सुंदरनगर और तीसरा ड्राइवर सुंदरनगर से दिल्ली तक का सफर पूरा करता है।

इस दौरान दो कंडक्टर बस में सेवाएं देते हैं। पहला कंडक्टर लेह से केलांग और दूसरा कंडक्टर केलांग से दिल्ली तक सफर पूरा करवाता है।

लेह से दिल्ली तक का सफर का मजा आप भी ले सकते हैं। इसकी बुकिंग हिमाचल पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ हिमाचल डिपो के काउंटर पर होती है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और लेह-लद्दाख घूमने का यह मौका हिमाचल पथ परिवहन निगम मामूली से दाम में उपलब्ध करवाता है। खास बात यह है कि यात्री 16 हजार 500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15 हजार 547 फीट ऊंचे नकिल्ला, 17 हजार 480 फीट तंगलांगला और 16 हजार 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों से रूबरू करवाता है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation- HRTC) का यह देश भर में सबसे ऊंचाई पर चलने वाली बस है। सितंबर 2022 में बर्फबारी के बाद इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

अब रास्ता बहाल होने के बाद इस बस सेवा को एक बार दोबारा शुरू कर दिया गया है। हर बार इस बस सेवा को मौसम के अनुरूप ही शुरू और बंद किया जाता है।