Raftaar Desk RPI
छोले भटूरे दिल्ली वालों के दिल में बसता है,छोटा हो या बड़ा सबके पसंदीदा खाने के लिस्ट में छोले भटूरे जरूर होगा.तो आइये जानते है दिल्ली के फेमस छोले भटूरे वालों के बारे में
नंद भटूरे वाले दी हट्टी
नंद भटूरे वाले दी हट्टी दिल्ली के फेमस और पुराने छोले भटूरे वालो में से एक है. इस दुकान की शुरूआत 1946 में की गयी थी
नंद भटूरे वाले दी हट्टी में देसी घी में बने छोले भटूरे सर्व होते हैं,अच्छी बात तो ये है, यहां के छोले प्याज और लहसुन के बिना बनते हैं, लेकिन फिर भी उनका स्वाद उंगलियां चाटने वाला होता है
पता: नंद भटूरे वाले दी हट्टी 1946 - 830, पान मंडी, नारायण मार्केट, सदर बाज़ार
रावल पिंडी के मशहूर स्पेशल छोले भटूरे
रावल पिंडी के मशहूर स्पेशल छोले भटूरे की ये दुकान करीबन 66 साल से पुरानी है, आपको देखने में ये दुकान बेहद मामूली सी लगेगी, लेकिन यहां के खाने का मजा उतना ही मजेदार है
पता: दुकान नंबर-5877, प्रोफेसर एनडी कपूर मार्ग, जवाहर नगर, कमला नगर
गोले हट्टी
गोले हट्टी की शुरूआत 1954 में नाथूराम कंबोज ने की थी, ऑथेंटिक स्वाद को बनाए रखने के लिए यहां मिट्टी के बर्तनों में खाना सर्व किया जाता है, यहां दोपहर से लेकर रात तक काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है
पता: गोले हट्टी - 2-4, चर्च मिशन रोड, फ़तेहपुरी, चांदनी चौक
राम के छोले भटूरे
राम के छोले भटूरे दिल्ली के सबसे फेमस छोले भटूरों वालों में से एक है,इस दुकान के छोले भटूरे के फैंन विराट कोहली भी है. यहां पर छोले भटूरे के साथ सर्व होने वाली नमकीन लस्सी,प्याज़, आचार, हरी मिर्च और चटनी भी उन्हें ख़ूब पसंद है
पता: जेल रोड़, तिलक नगर
चाचे दी हट्टी
चाचे दी हट्टी में दो तरह के छोले भटूरे सर्व किए जाते हैं, आलू वाले छोले भटूरे और सादे वाले छोले भटूरे। छोले भटूरों के साथ एड ऑन डिशेस भी मिलती हैं, जैसे प्याज, हरी मिर्च, तीखी हरी चटनी और मसाला और आलू शामिल हैं
पता: चाचे दी हट्टी 1957 - डी-33, ब्लॉक जी, कमला नगर