Delhi Flood Live: दिल्ली में दिख रहा कुआं, तालाब और झील मानो आ गए है Venice में

Raftaar Desk - P1

पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण दिल्ली का बुरा हाल हो गया है। जनकपुरी, रोहिणी के बाद अब इंडिया गेट के पास शेरशाह रोड पर जमीन धंस गई है। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है।

Delhi Flood Live | Social Media

यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह कहा कि शेरशाह रोड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जिससे इंडिया गेट सी-हेक्सागन पर यातायात बाधित हो गया है।

Delhi Flood Live | Social Media

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क धंसने के बारे में सचेत किया और उन्हें मौजूदा परिस्थिति के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी।

Delhi Flood Live | Social Media

पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने के कारण सी- हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है।

Delhi Flood Live | Social Media

जनकपुरी, ग्रेटर कैलाश-2 और रोहिणी में सड़क धंस चुकी है। बुधवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में अचानक सड़क धंस गई थी। यह एक पॉश इलाका है जहां से हजारों वाहन गुजरते हैं।

प्रशासन की ओर से यमुना खादर में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर इलाके को छोड़ने की मुनादी शुरू कर दी गई है।

Delhi Flood Live | Social Media

दिल्ली में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना के जलस्तर में बीते 24 घंटे से बढ़ोतरी हो रही है।

Delhi Flood Live | Social Media

बैराज से पानी छोड़े का सिलसिला जारी रहा तो यह स्तर और भी बढ़ सकता है।

Delhi Flood Live | Social Media

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग का अनुमान है कि यमुना का जलस्तर अभी अगले 10 घंटे तक बढ़ता रहेगा।

Delhi Flood Live | Social Media