Delhi Metro QR Code: दिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन की लाइन से छुटकारा , DMRC ने शुरु की ये सुविधा

Raftaar Desk - P1

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) अब एक नई टिकटिंग सर्विस पर काम कर रहा है और यह जल्द लॉन्च हो सकती है।

Delhi Metro QR Code | Social Media

नई सर्विस से यूजर्स फोन पर ही खुद का टिकट जनरेट कर पाएंगे। यह टिकट QR Code बेस्ड होगा।

Delhi Metro QR Code | Social Media

एक नई फोन QR कोड बेस्ड टिकटिंग सर्विस की तकनीक पर काम कर रहा है. इस सर्विस के लॉन्चिंग के बाद पैसेंजर को टोकन के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना होना पड़ेगा। इसके लिए सिर्फ मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा।

Delhi Metro QR Code | Social Media

DMRC की तरफ से अभी इस टेक्नोलॉजी की इंटरनल टेस्टिंग हो रही है, जिसमें सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है।

Delhi Metro QR Code | Social Media

इस ट्रायल में टिकट जनरेट करना का पूरा प्रोसेस और बीच में आने वाले परेशानियों को चिन्हित किया जाता है। बता दें कि सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।

Delhi Metro QR Code | Social Media

नया QR code जनरेट करने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा।यह ऐप यूजर्स को पेमेंट करने के ढेरों ऑप्शन उपलब्ध कराएगा।

Delhi Metro QR Code​ | Social Media

एक बार पेमेंट होने के बाद ऐप में कोड जनरेट हो जाएगा।

Delhi Metro | Social Media

मोबाइल पर जनरेट QR Code को फ्लैप डोर पर लगे स्कैनर से स्कैन कराना होगा। इसके बाद डोर ओपेन हो जाएंगे और यात्री आसानी से एंट्री और एग्जिट कर पाएंगे।

High-Speed Metro | Social Media

दिल्ली मेट्रो ने कुछ सप्ताह पहले ही वॉट्सऐप बेस्ड QR Code टिकटिंग सेवा की शुरुआत की. यह अभी सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर काम करती है।

High-Speed Metro line | Instagram

इसके लिए मेट्रो ने एक नंबर जारी किया, जिसे सेव करके वहां से QR कोड जनरेट कर सकते हैं। यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है।

Delhi Metro | Social Media