Delhi Famous Chole Bhature Shops: दिल्ली के इन जगहों पर जाकर छोले भटूरे खा कर देखें, हर दिन आने का मन करेगा

Raftaar Desk - P1

1946 में शुरू की गई ये दुकान, नंद भटूरे वाले दी हट्टी अपने आप में एक बड़ी संस्था की तरह काम करती है। यहां का बस एक ही नियम है, आने वाले ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना और सर्विस देना।

Nand Di Hatti | Social Media

नंद भटूरे वाले दी हट्टी में देसी घी में बने छोले भटूरे सर्व होते हैं। अच्छी बात तो ये है, यहां के छोले प्याज और लहसुन के बिना बनते हैं, लेकिन फिर भी उनका स्वाद उंगलियां चाटने वाला होता है।

Nand Di Hatti | Social Media

प्लेस- नंद भटूरे वाले दी हट्टी 1946 - 830, पान मंडी, नारायण मार्केट, सदर बाज़ार

Nand Di Hatti | Social Media

करीबन 66 साल से पुरानी ये दुकान, तीसरी पीढ़ी द्वारा तैयार की गई छोले भटूरे सर्व करती है। आपको देखने में ये दुकान बेहद मामूली सी लगेगी।

Rawal Pindi Ke Mashoor Chhole Bhature | Social Media

यहां के खाने का मजा उतना ही मजेदार है। यहां रोजाना सुबह-शाम लोगों की भीड़ टूटती है।

प्लेस- रावल पिंडी के मशहूर स्पेशल छोले भटूरे - दुकान नंबर-5877, प्रोफेसर एनडी कपूर मार्ग, जवाहर नगर, कमला नगर

Rawal Pindi Ke Mashoor Chhole Bhature | Social Media

समय: सुबह 8 बजे - दोपहर 3:30 बजे तक

कीमत: 110 रुपए

Rawal Pindi Ke Mashoor Chhole Bhature | Social Media

गोले हट्टी की स्थापना 1954 में श्री नाथूराम कंबोज द्वारा की गई थी। ऑथेंटिक स्वाद को बनाए रखने के लिए यहां मिट्टी के बर्तनों में खाना सर्व किया जाता है। यहां दोपहर से लेकर रात तक काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

Gole Hatti | Social Media

ये दुकान अपने स्वादिष्ट छोले भटूरों के लिए फेमस है। यहां के भटूरे आपको न तो ज्यादा ऑयली मिलेंगे और न ही हैवी।

Gole Hatti | Social Media

प्लेस- गोले हट्टी - 2-4, चर्च मिशन रोड, फ़तेहपुरी, चांदनी चौक

समय: सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक

कीमत: 150 रुपए

Gole Hatti | Social Media

चाचे दी हट्टी में दो तरह के छोले भटूरे सर्व किए जाते हैं, आलू वाले छोले भटूरे और सादे वाले छोले भटूरे। 1957 में शुरू की गई इस दुकान पर छोले भटूरों के साथ एड ऑन डिशेस भी मिलती हैं।

Chache Di Hatti | Social Media

प्याज, हरी मिर्च, तीखी हरी चटनी और मसाला और आलू शामिल हैं।

Chache Di Hatti | Social Media

प्लेस- चाचे दी हट्टी 1957 - डी-33, ब्लॉक जी, कमला नगर

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कीमत: 100 रुपए

Chache Di Hatti | Social Media