Oscar के ऑफिशियल पेज पर फीचर हुआ Deepika Padukone का वीडियो, रणवीर ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Abhay Tripathi

दीपिका पादुकोण ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के आइकॉनिक गाने ‘दीवानी मस्तानी’ से धमाल मचाया था। और एक बार फिर से इस गाने ने दीपिका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

Deepika Padukone | YouTube

इस गाने की वजह से एक्ट्रेस को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ यानी ऑस्कर के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर आने का मौका मिला। 

Deepika Padukone | YouTube

ऑस्कर ने दीपिका के ‘दीवानी मस्तानी'डांस की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।

Deepika Padukone | YouTube

ऑस्कर ने एक्ट्रेस के इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी’ के गाने दीवानी मस्तानी पर परफॉर्म कर रही हैं।''

Deepika Padukone | www.raftaar.in

दीपिका ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया।शेयर किए गए वीडियो पर रणवीर सिंह ने खास कमेंट कर सबका ध्यान खींचा है।

Deepika Padukone | Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद रणवीर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, ''मेस्मेरिक'', फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर ने बाजीराव पेशवा का किरदार निभाया था।

Deepika Padukone | YouTube

पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज फिल्म ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' थी।

Deepika Padukone | Social Media

वह जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ और प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगीं। वहीं, हाल में ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी जारी की हैं वो जल्द हीमां बनने वाली हैं।

Deepika Padukone | Social Media