ऑस्कर के बाद Deepika Padukone, David Beckham के संग प्रेजेंट करेंगी BAFTA Film Awards

Abhay Tripathi

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'ओम शांति ओम' से लेकर फिल्म 'फाइटर' के अपने एक्टिंग करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान पाया है।

Deepika Padukone | Instagram

इसका अनुभव एक बार फिर दिखा। ऑस्कर के बाद दीपिका अब एक अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार समारोह में होस्ट की भूमिका निभाएंगी।

Deepika Padukone | Instagram

दीपिका पादुकोण को '77वें बाफ्टा' पुरस्कार समारोह के मंच संचालक के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

Deepika Padukone | Instagram

दीपिका 18 फरवरी 2024 को लंदन में होने वाले अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगी। हालांकि वो बीते साल ऑस्कर 2023 में भी बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुई थीं।

Deepika Padukone | Instagram

ऑस्कर के बाद बाफ्टा में हिस्सा लेने वाली दीपिका ने एक बार फिर भारतीयों का मान बढ़ाया है है।

Deepika Padukone | Instagram

हर साल की तरह इस साल भी दर्शक 'बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024' के लिए काफी उत्साहित हैं।'बाफ्टा' अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सितारे जाने के लिए बेताब रहते हैं। 

Deepika Padukone | Instagram

दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर करते हुए इसका धन्यवाद किया है।

Deepika Padukone | Instagram

दीपिका पादुकोण के अलावा पूर्व फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम, केट ब्लैंचेट और दुआ लीपा भी प्रजेंटर के तौर पर बाफ्टा फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। 

David Beckham, Cate Blanchett and Dua Lipa | www.raftaar.in