रामायण की शूटिंग के दिनों में आठ-आठ घंटे खाते नहीं थे दारा सिंह, बैठने के लिए करना पड़ता था खास इंतजाम

Abhay Tripathi

22 जनवरी के उस ऐतिहासिक दिन का पूरे देश वासियों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ रामानंद सागर की 'रामायण' के कई सारे किस्से चर्चा में बने हुए हैं।

Ramayana | Pinterest

रामायण का निर्देशन करने वाले दिवंगत फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने रामायके सबसे लुक प्रिय किदार हनुमान की बात करते हुए दारा सिंह की कई बातें भी बताई हैं।

Ramayana | Pinterest

एक इंटरव्यू में, प्रेम ने कहा कि भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह ने कोई प्रोस्थेटिक्स नहीं पहना था।

Ramayana | Pinterest

प्रेम ने आगे बताया की वो रोज सुबह 4 बजे सेट पर आ जाया करते थे,और उनके मेकअप में 3-4 घंटे लगते थे।

Ramayana | Pinterest

इस दौरान वह कुछ भी खा नहीं सकते हैं। ऐसे में दारा सिंह को रोज आठ से नौ घंटे तक भूखा रहना पड़ता था।

Ramayana | Pinterest

प्रेम ने कहा कि दारा जो पूंछ पहनते थे वह इतनी लंबी थी कि वह बैठ नहीं सकते थे। उनके लिए एक विशेष स्टूल बनाया गया था। ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।

Ramayana | Pinterest

प्रेम ने यह भी याद किया कि कैसे उनके पिता रामानंद काफी परिश्रम करते थे, "रात में उनके दिमाग में एक दृश्य आता था और सीन बदल जाते थे"

Ramayana | www.raftaar.in

प्रेम ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या वानर सेना के 500 लोगों के साथ शूटिंग करना था।

Ramayana | Pinterest

प्रेम सागार ने बताया काफी डेडिकेशन के साथ 'रामायण' की पूरी टीम काम किया करती थी। लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर की रामायण खूब चर्चा में आ गई थी। इस सीरियल को फिर से टीवी पर प्रसारित किया गया था।

Ramayana | Pinterest