Raftaar Desk AH1
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको आम से तुरंत दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में आम खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है। जिससे मरीज को बेचैनी होने लगती है।
केले का ग्लिसमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। इसलिए इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। खासकर डायबिटीज मरीजों को केला तो बिल्कुल भी नहीं छूना चाहिए।
तरबूज वैसे तो मौसमी फल है। लेकिन यह हर मौसम में मिल ही जाता है। इसलिए बेवजह मौसम में तरबूज लोगों को खूब पसंद आता है। क्योंकि यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है।
लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और तरबूज का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। क्योंकि तरबूज में प्राकृतिक चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।
लीची किसे पसंद नहीं होती। लीची एक स्वादिष्ट और मीठा फल है। इस गुदेदार और रसीले फल में 16 ग्राम तक चीनी मौजूद होती है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची खाना से बचना चाहिए।
अनानास एक खट्टा मीठा फल है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अनानास खाने से परहेज करना चाहिए।
फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह तो हम सभी जानते हैं फल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हेल्दी भी बनाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
फलों में नेचुरल शुगर पाई जाती है। जो शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती है। वैसे तो फलों को विटामिन खनिज फाइबर का पावरहाउस कहा जाता है । लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से ये खतरनाक भी हो सकते हैं।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आप इन फलों का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए जहर के समान है। इसलिए आप आज से ही इन फलों से दूरी बनाएं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पांच फल है। जो डायबिटीज मरीजों को नहीं खाने चाहिए।