ये कंटेस्टंस मचाएंगे "झलक दिखलाजा 11" में धमाल, नवंबर 11 से शुरू होगा नया सीजन

Raftaar Desk RPI

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का सीजन 11, 11 नवंबर को शुरू होने वाला है। इस शो को सीजन 11 के 10 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं ।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

शोएब इब्राहिम

कंटेस्टेंट्स के लिस्ट में पहला नाम शोएब इब्राहिम का है। शोएब ने हाल ही में अपने टी.वी. शो अजूनी को अलविदा कह ‘झलक दिखला जा’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बने है।सुपर डांसर की कोरियोग्राफर अनुराधा अय्यंगार उनकी डांसिंग पार्टनर होंगी।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

शिव ठाकरे

झलक दिखला जा के इस सीजन में शिव ठाकरे भी अपना कमाल दिखाने वाले है।शिव खुद एक डांसिंग टीचर रह चुके हैं, रोमशा सिंह, शिव की कोरियोग्राफर होंगी।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

अद्रिजा सिन्हा

'बंदा' फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली अद्रिजा सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी। आकाश थापा अद्रिजा के डांसिंग पार्टनर होंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

अंजलि आनंद

अभिनेत्री अंजलि आनंद भी इस शो का हिस्सा होंगी और कोरियोग्राफर डैनी फर्नांडेस उनके डांसिंग पार्टनर होंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

उर्वशी ढोलकिया

कोमोलिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया भी इस बार कंटेस्टेंट्स में 'झलक दिखला जा' की पार्ट होगी। मशहूर कोरियोग्राफर वैभव घुगे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

संगीता फोगाट

कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में अगला नाम भारतीय पहलवान संगीता फोगाट का है। संगीता इस शो में भारत पांडुरंग घरे के साथ रेसलिंग के बाद अब डांस का जादू दिखाएंगीं।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

राजीव ठाकुर

द कपिल शर्मा शो’ फेम कोरियोग्राफर राजीव ठाकुर भी इस शो का हिस्सा होने वाले है।सुचित्रा संगरे उनकी डांसिंग पार्टनर हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

आमिर अली

आमिर अली को ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ दोनों शो ऑफर हुए थे, लेकिन आमिर ने झलक दिखला जा को चुना है। इस शो में स्नेहा सिंह उनकी कोरियोग्राफर हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

करुणा पांडे

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ एक्ट्रेस करुणा पांडे भी ‘झलक दिखला जा’ में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विवेक चचरे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media

तनीषा मुखर्जी

लिस्ट में आखिरी नाम है तनीषा मुखर्जी का है, शो में तरुण राज निहलानी उनके डांसिंग पार्टनर होंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa | Social Media