Skin Care: नारियल पानी से भी ज्यादा गुणकारी है नारियल क्रश आपकी स्किन और सेहत के लिए।

Raftaar Desk - T2

नारियल पानी पीने से बहुत फायदे मिलते है ये तो आप जानते ही है, लेकिन नारियल क्रश पीने से दोगुने फायदे मिलते हैं।

Coconut Crush Benefits | Social Media

जी हां इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अधिक बेह‍तर होता है। आइए, जानते हैं नारियल क्रश की खूबियां

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है

Coconut Crush Benefits | Social Media

ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल क्रश से शरीर में मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल क्रश आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। शरीर को तुरंत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media

नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है।

Coconut Crush Benefits | Social Media