Raftaar Desk RPI
चीन की दीवार
हमने बचपन में सुना और पढ़ा था कि दुनिया की सबसे लंबी और बड़ी दीवार चीन में है।दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित संरचना में से एक है चीन की महान दीवार,जिसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना कहते हैं।
हर साल दुनियाभर के लाखों पर्यटक इस विशाल दीवार को देखने के लिए आते हैं। यह दीवार उत्तरी सीमा से 5500 मील तक फैली है। चीन की दीवार को सात अजूबों में से एक माना जाता है।
पीला पर्वत
पीला पर्वत चीन की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। साल 1990 में यूनेस्को ने पीले पर्वतों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था।
मोगाओ गुफा
पहले मोगाओ गुफा 366 ईस्वी में एक बौद्ध भिक्षु लियोन जून ने स्थापित की थी। कहते है उनके पास 1000 बौद्ध भिक्षुओं की दृष्टि थी। मोगाओं गुफाओं को ग्रुट्स, दुनहंग,दुल्हन की गुफा या हजार बौद्ध की गुफा भी कहा जाता है।
शेनयांग
चीन के शेनयांग शहर में स्थित शाही मकबरा धार्मिक होने के साथ एक सांस्कृतिक स्थान भी है। इसे यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर की सूची में शामिल रखा है।
समर पैलेस
समर पैलेसजो चीन की राजधानी बीजिंग से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे न्यू समर पैलेस कहा जाता है, क्योंकि पुराने पैलेस को सन 1800 में नष्ट कर दिया गया था। यह पैलेस खंडहरों की विशाल सुंदरता को समेटे हुए है।
चीन एक लंबे और समृद्ध इतिहास वाला विशाल देश है। जो संस्कृतिक पर्यटकों के लिए एक आदर्श देश माना गया है।
चीन के पर्यटन स्थलों में से कई ऐसे विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं। जिन्हें देखने के बाद पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं। अगर आप छुट्टियों में विदेश यात्रा का पेलान कर रहो तो चीन आप के लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है।