Best Places to Travel in July: ये हैं 5 बजट फ्रेंडली जगह जहां जुलाई के महीने में घूम के एक बार जरूर आएं

Raftaar Desk - P1

मसूरी और चंबा के बीच स्थित, कनाताल एक ऑफबीट प्लेस है। जहां आप शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको कई अच्छी प्रॉपर्टीज मिल जाएंगी।

Kantal, Uttarakhand | Social Media

अगर आप दोस्तों के साथ इस जगह पर जा रहे हैं तो आप कैम्प में भी रुक सकते हैं।

Kantal, Uttarakhand | Social Media

जुलाई के महीने में राजस्थान का अलवर एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Alwar Rajasthan | Social Media

यहां आप सिलीसेढ़ झील और सरिस्का टाइगर रिजर्व, अलवर किला और मूसी महारानी का महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

Alwar Rajasthan | Social Media

शिवालिक पहाड़ियों से घिरा हिमाचल प्रदेश का एक शांत शहर, नाहन दिल्ली के पास सबसे अच्छी ऑफबीट प्लेसिस में से एक है।

Nahan Himachal Pradesh | Social Media

यहां के खूबसूरत नजारे और शांतिपूर्ण माहौल आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आप प्रकृति की सुंदरता को पास से देख सकते हैं।

Nahan Himachal Pradesh | Social Media

पुष्कर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। पुष्कर झील के बगल में और थार रेगिस्तान की सीमा पर स्थित, इस शहर को घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

Pushkar Rajasthan | Social Media

यह दिल्ली के पास एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Pushkar Rajasthan | Social Media