Anzar Hashmi
अगर सुबह के नाश्ते में मूंग का चिल्ला खाते हैं तो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप भीगे हुए मूंग का चिल्ला, दही, छाछ, के साथ खा सकते
आपके ब्रेक फास्ट में सबसे अहम हिस्सा अंडा होना चाहिए। अंडे में विटामिन बी , डी इसके अलावा कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बॉडी को गर्म रखने के साथ हेल्दी भी रखते है।
ओट्स सिर्फ प्रोटीन से भरा हुआ नहीं होता बल्कि इसमें फाइबर भून खूब होता है। फाइबर को पचाने में समय लगता है और आपके सिस्टम को लंबे समय तक रहने में आपकी भूख को नियंत्रित करता है। ओट्स आपकी बॉडी मसल्स को मजबूत बनाता है।
कुछ नटस बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, मूंगफली और फ्लेक्स सीड्स जैसे नट्स अगर आप सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं। तो आपके बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ये चीजें आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाती है। क्योंकि ये विटामिन बी और प्रोटीन के बेहतरीन शाकाहारी स्रोत हैं।
पपीता को सुबह खाली पेट खाना अच्छा माना जाता है। पपीता आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। पपीता खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
सुबह का नाश्ता पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी होता है। इसलिए सुबह का नाश्ता पौष्टिक के साथ हेल्दी भरा होना चाहिए। सुबह के समय आप प्रोटीन और फाइबर से जुड़ी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते है।
सुबह का नाश्ता लोगों को बहुत हेल्दी, विटामिन और फाइबर्स युक्त करना चाहिए।
जिससे वह खुद को निरोगी महसूस कर सके। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहे। तो चलिए ऐसे में जानते है कि हमें सुबह के नाश्ते में ये खाना जरुरी हो जाता है।