इस एक्टर संग पर्दे पर नजर आएंगे अक्षय कुमार, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज से पहले हुआ खुलासा

Anzar Hashmi

अक्षय कुमार लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Akshay Kumar | Social Media

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इसी बीच अब अक्षय की एक और फिल्म पर अपडेट मिला है।

Akshay Kumar | Social Media

वो फिल्म है ‘खेल खेल में’, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू फीमेल लीड में धमाल मचाएंगी। वहीं एक ऐसे एक्टर भी फिल्म में शामिल हैं, जिनके साथ अक्षय पूरे 17 साल बाद स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

Akshay Kumar | Social Media

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। लंदन में भी फिल्म के कई सीन मौजूद हैं। अब शूटिंग का काम पूरा हो गया है।

Akshay Kumar | Social Media

ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इसपर अभी कोई भी अपडेट नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि मैकर्स जल्द ही रिलीज डेट अनाउंस करने वाले हैं।

Akshay Kumar | Social Media

अक्षय कुमार और तापसी के साथ वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फरदीन खान भी इस फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे।

Akshay Kumar | Social Media

इससे पहले अक्षय-फरदीन 17 साल पहले 2007 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘हे बेबी’ में साथ नजर आए थे। अब दोनों एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे।

Akshay Kumar | Social Media

माना जा रहा है कि ‘खेल खेल में’ की कहानी दो दोस्तों पर आधारित है। जो सालों बाद एक दूसरे से मिलते हैं और फिर आखिर कुछ हंगामा शुरू हो जाता है।

Akshay Kumar | Social Media

अक्षय कुमार इस फिल्म के बाद और भी कई फिल्मों में दिखेंगे। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद 12 जुलाई को ‘सरफिरा’ रिलीज हो जाएगी।अगस्त में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ भी रिलीज होगी।

Akshay Kumar | Social Media