Bigg Boss OTT 2: घर में मची टिकट टू फिनाले की होड़, एल्विश ने अभिषेक को कहा विनर

Raftaar Desk - M1

जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे बिग बॉस ओटीटी का फिनाले पास आ रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स का मन भी मचल रहा है

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

फैंस भी टकटकी लगाए बैठे हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के इस सीजन का विनर कौन होने वाला है। फिलहाल सभी कंटेस्टेंट्स काफी एक्टिव लग रहे हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

घर के अंदर फिनाले की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। ऐसे में बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले के लिए एक टास्क घर सदस्यों को दे डाला है।  इसके लिए बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को 3 भागों में बांटा है

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

3 टीमें बना कर घर में इस टास्क को खेला जाऐगा. इस दौरान घर में किसने सच्चे तो किसने झूठे रिश्ते बनाए हैं सब सामने आ रहा है। ऐसे में पहली टीम में अब जद हदीद, आशिका भाटिया औऱ अविनाश हैं जो कि घर की ए टीम है

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

दूसरी यानी टीम बी है- अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और पूजा भट्ट. वहीं तीसरी यानी सी टीम है- जिया शंकर, एल्विश यादव और बेबिका ध्रुवेएल्विश ने घर के अंदर अभिषेक का काफी साथ दिया है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी भी है

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

मनीषा रानी काफी बेचैन सी नजर आई ये जानने के लिए कि अभिषेक और जिया के बीच क्या चल रहा है। जिया के मुंह से निकलवाने के लिए वह कहती दिखीं कि अगर प्यार है तो क्यों नहीं कह देतीं उससे। इस पर जिया ने जवाब में कहा- ये तो मैं टास्क में सेव होने के लिए कर रही हूं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

एल्विश ने घर के अंदर अभिषेक का काफी साथ दिया है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी भी है। ऐसे में एल्विश हाल ही में अपने दोस्त के लिए कहते दिखे कि चाहे कोई भी विनर रहे, चाहे वे ही क्यों न विनर रहे, लेकिन एल्विश की नजरों में अभिषेक ही विनर हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

इसके पीछे की वजह है अभिषेक लंबे समय से गेम में बने हुए हैं, वहीं एल्विश अभी शो में आए हैं। एल्विश ने कहा कि वह तो अभी आए हैं, लेकिन अभिषेक कब से यहां सरवाइव कर रहे हैं। वहीं जिया शंकर भी जीतने के लिए दाव खेलते नजर आ रही हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media