Bigg Boss OTT 2: एल्विश को फटकार लगाना सलमान को पड़ा भारी, जानें वजह

Raftaar Desk - M1

बिग बॉस ओटीटी 2 फैंस को खासा पसंद आ रहा है। जहां कंटेस्टेंट की ड्रामेबाजी लोगों को एंटरटेन कर रही है वहीं शो के कंटेस्टेंट्स के फैंस कई बार शो में उनके लव्ड वन के साथ हो रही बदसलूकी से चिढ़ रहे हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

वीकेंड वार में सलमान खान बेबाकी से कंटेस्टेंट को उनके रवैये के बारे में बताया और उनकी गलत चीजों के लिए उन्हें फटकार लगाई। जिसपर एल्विश के फैंस सलमान पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

7वें वीकेंड के वार में सलमान खान ने एल्विश और धुर्वे को उनके व्यवहार को लेकर फटकार लगाई। दरअसल हुआ यूं कि सबसे पहले सलमान खान ने बेबिका और मनीषा रानी के बीच हुई बहस के लिए बेबिका को फटकार लगाई

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

सलमान ने एल्विश का रुख किया और उनकी अभद्र भाषा औ शो में हिंसक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गुस्सा जाहिर किया। सलमान खान ने एल्विश को फटकार लगाते हुए पूछा कि वो अपने फैंस की फौज पर इतना घमंड क्यों करते हैं, क्या वो उन्हें फॉलो करने के लिए पैसे देते हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

एल्विश ने जवाब दिया कि उनके फैंस उन्हें कुछ पैसे नहीं देते, जिसके बाद सलमान खान ने कहा, अगर वो अपनी कीमत 500 रुपए भी रखेंगे तब देखते हैं कि आपके कितने फैंस होंगे। इसके बाद सलमान ने कहा असली सेना भारतीय सेना है जो देश के लोगों की रक्षा करती है, सलमान ने आगे कहा कि वो अपनी मातृभाषा हरियाणवी को बदनाम न करें

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

सलमान खान ने एल्विश की उनकी मां से वीडियो कॉल पर बात भी करवाई जिसके बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एल्विश काफी टूट गए और शर्मिंदगी महसूस करने लगे। एपिसोड खत्म होने से पहले सलमान खान ने एल्विश को सलाह दी कि वो अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरें और उन्हें अपने इस व्यवहार से निराश न करें

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

एपिसोड के खत्म होने के बाद ही सलमान खान ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। सलमान को एल्विश के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सलमान की ये बातें एल्विश के फॉलोअर्स को नागवार गुजरी हैं जिसके बाद वो शो की रेटिंग्स कम करने की मांग कर रहे हैं

Bigg Boss OTT 2 | Social Media

सलमान खान एल्विश को डिमोटिवेट करने के लिए उनकी मां को बीच में लाए। इस तरह तो सलमान को बेबिका के पापा को भी स्टेज पर लाना था'। एक अन्य यूजर ने इसपर बिग बॉस को फेक बता दिया और लिखा, 'बिग बॉस 2 फेक, सलमान खान फेक'

Bigg Boss OTT 2 | Social Media