Big Boss OTT 2: मनीषा रानी के गाल छुने को लेकर ट्रोल हो रहें महेश भट्ट

Raftaar Desk - M1

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है

Big Boss OTT 2 | Social Media

फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट्स के घरवाले बिग बॉस के घर में आ रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट भी फैमिली वीक एपिसोड के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट का सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पहुंचे थे

Big Boss OTT 2 | Social Media

मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे सहित दो महिला कंटेस्टेंट्स के साथ उनका बिहेव नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है

Big Boss OTT 2 | Social Media

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महेश भट्ट के घर में एंट्री करने पर मनीषा रानी को उनसे मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जाता है। मनीषा आशीर्वाद लेने के लिए महेश भट्ट के पैर छूती हैं

Big Boss OTT 2 | Social Media

इसके बाद महेश भट्ट मनीषा को उठाते है और वह उल्टा मनीषा के पैर छूने लगते हैं हैं। इसके बाद महेश भट्ट उनका कंधा पकड़ते हुए कहते हैं, "कभी तौहीन नहीं करना मेरी उम्र की" मनीषा इसके बाद महेश भट्ट को एक्साइटमेंट के साथ बताती हैं

Big Boss OTT 2 | Social Media

वह उनसे मिलकर बहुत लकी फील कर रही हैं. ये सुनकर महेश भट्ट कहते हैं, "ख़ामोशी में बातचीत करते हैं" इसके बाद महेश भट्ट उनके चेहरे को घूरते हुए नजर आए इससे मनीषा अनकंफर्टेबल फील करने लगीं

Big Boss OTT 2 | Social Media

महेश भट्ट मनीषा से कहते है कि 'देख नहीं पा रही मेरी आंखों में' इसके बाद वह महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उसके गालों को भी छुआ। महेश भट्ट एक अन्य कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे के लिए भी टची नजर आए

Big Boss OTT 2 | Social Media

बिग बॉस ओटीटी के ट्विटर पेज पर अपलोड किया गया वैसे ही नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "देखने में ही इतना अनकम्फर्टेबल फील हो रहा है, मनीषा को कैसा फील हुआ होगा। मेरी आंखों में देखो क्या था ये" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह उसे और हमें अनकंम्फर्टेबल कर रहे हैं

Big Boss OTT 2 | Social Media