Bhumi Pednekar: अधिक वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर किया राज, टॉप एक्ट्रेस में हैं शुमार

Raftaar Desk - M1

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जूलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के दम पर अभिनेत्री ने बी-टाउन में खुद की जगह बनाई हैं

Bhumi Pednekar | @Instagram

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि भूमि ने छह साल तक यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम किया है

Bhumi Pednekar | @Instagram

इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बतौर अदाकारा इंटस्ट्री में कदम रखा

Bhumi Pednekar | @Instagram

इस फिल्म में उन्होंने एक अधिक वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से भूमि लोगों के दिलों पर छा गई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था

Bhumi Pednekar | @Instagram

18 जुलाई 1989 को को जन्मी भूमि कोंकणी और हरियाणवी मूल से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के होम और लेबर मंत्री हुआ करते थे। एक्ट्रेस का बचपन राजनीतिक माहौल के बीच बीता है

Bhumi Pednekar | @Instagram

जब भूमि 18 साल की थीं तब उनके पापा का देहांत हो गया। एक्ट्रेस अपने पिता के निधन के बाद अंदर तक टूट गई थीं। बता दें कि कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया था

Bhumi Pednekar | @Instagram

एक्ट्रेस ने अलग-अलग फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं

Bhumi Pednekar | @Instagram

जिनमें  'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं

Bhumi Pednekar | @Instagram

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में भीड़ और अफवाह में नजर आई थीं

Bhumi Pednekar | @Instagram