Health Tips: सर्दियों में संजीवनी है चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये 5 फायदे

Anzar Hashmi

लाल रंग की यह सब्‍जी ना केवल स्‍वाद में जबरदस्त होती है। बल्कि सेहत के लिए भी काफी कमाल माना जाती है। इसमें ऐसे-ऐसे एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन्‍स आदि कॉम्‍पोनेंट मौजूद हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

Health Tips | Pixabay

चकुंदर ब्रेन, हार्ट, लंग्‍स, किडनी आदि को स्वस्थ रखने के अलावा कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियों से हमको बचाता है।

Health Tips | Pixabay

आइए जानते हैं कि रोज चुकंदर का जूस पीने से क्या लाभ मिल जाता है।

Health Tips | Pixabay

यह एक ऐसी सब्जी होती है जिसको आसानी से जूस के तौर पर पी सकते है। चुकंदर में खूब मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सोडियम मौजूद होता है। ये शरीर में एनर्जी बनाए रखने के अलावा बेहतर तरह से काम करता है।

Health Tips | Pixabay

चुकंदर का रस आपके ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। चुकंदर के रस में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

Health Tips | Pixabay

अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं तो आपको चुकंदर का जूस पीना चाहिए। चुकंदर से प्लाज्मा बढ़ता है। जिससे फिजिकल परफाॅर्मेंस को बढ़ा सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

चुकंदर का जूस पीते हैं तो कैंसर जैसी बीमारियों को रोकना संभव होता है। इसमें कई एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो फ्रीरेडिकल्स को को रोकने में मदद करते हैं।

Health Tips | Pixabay

जिन लोगों को कमजोरी, मसल्स वाला दर्द आदि की दिक्कत होती है। उनको चुकंदर का जूस पीने से लाभ मिलता है। इसमें पोटैशियम खूब मात्रा में मौजूद रहता है।

Health Tips | Pixabay