Tourist Place: अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं, ये 5 TOP के टूरिस्ट प्लेस

Raftaar Desk RPI

हम्पी

अक्टूबर में घूमने के लिए कर्नाटक के हम्पी शहर से अच्छा जगह हो नहीं सकता है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों, स्मारकों और विशाल नमूनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हम्पी ऐतिहासिक वास्तुशिल्प को पुनर्जीवित करने के लिए सही जगह है।

Tourist Place | Social Media

यहां आप क्वीन्स बाथ, लक्ष्मी नारायण मंदिर, विरूपाक्षा मंदिर, विजय विट्ठल मंदिर, हनुमान मंदिर और नदियों के किनारे स्थित अखंड मंदिर देख सकते हैं।

Tourist Place | Social Media

आगरा

अक्टूबर में आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय है। दुनिया के सात अजूबों में गिना जाना वाला ताजमहल इसी शहर में स्थित है।। यहां आप ताजमहल के अलावा, अकबर का मकबरा (सिकंदरा), आगरा का किला, जामा मस्जिद, महताब बाग, फैजाबाद सीकरी और मस्जिद देख सकते हैं।

Tourist Place | Social Media

कोलकाता

दोस्तों या परिवार के साथ आप कोलकाता घूम सकते हैं। यहां अक्टूबर में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यहां दुर्गा पूजा करीब एक सप्ताह तक मनायी जाती है । यहां आप निक्को पार्क, विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट में कालका मंदिर और बेलूर मठ भी देख सकते हैं।

Tourist Place | Social Media

ऋषिकेश

अक्टूबर के महीने में आप ऋषिकेश भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां गंगा नदी के किनारे पर बैठकर ठंडी-ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है,साथ ही यहां जाकर आपको काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस होगा।

Tourist Place | Social Media

यहां पर आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं. नीलकंठ महादेव मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी पुल, नीर गढ़ झरना, ऋषिकुंड, स्वर्ग आश्रम, बीटल्स आश्रम और त्रिवेणी घाट यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

Tourist Place | Social Media

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग हर समय पर्यटकों से भरा रहता है।पश्चिम बंगाल स्थित यह स्थान भारत का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन माना जाता है । अक्टूबर में घूमने का मनोरम अनुभव आपको वापस नहीं लौटने देगा ।

Tourist Place | Social Media

यहां आप पद्मजा नायडू पार्क, जूलॉजिकल पार्क, रॉक गार्डन, पीस पैगोडा, टाइगर हिल, घूम मोनेस्ट्री, सेंट एंड्री चर्च और सिंगालीला नेशनल पार्क देख सकते हैं ।

Tourist Place | Social Media

अक्टूबर महीना शुरू होते ही पूरे देश में फेस्टिव सीजन की शुरू हो जाता है। फेस्टिव सीजन होने के कारण इस महीने में बहुत सी छुट्टियों पड़ती है। अगर आप इस महीने कहीं घूमदने प्लान कर रहे है तो आप इन जगहो को अपनी लिस्ट में शमिल कर सकते है।

Tourist Place | Social Media