Best places in Mauritius : झीलों और झरनों से भरा बेहद खूबसूरत देश है मॉरीशस, आप यहां नहीं गए तो पछताएंगे

Raftaar Desk RPI

मॉरीशस एक द्वीपीय देश है,  जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।  मॉरीशस हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है।

Tourist Place | Social Media

मॉरीशस के हरे भरे जंगल और यहां के ऐतिहासिक स्थल  इसे और रोचक बना देते हैं।

Tourist Place | Social Media

मॉरीशस अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिण पूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर के तट पर और  मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है।

Tourist Place | Social Media

खूबसूरती के मामले में यह  देश अन्य देशों से बहुत अलग है।  यहां के झील झरने तो पर्यटकों को खूब अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

Tourist Place | Social Media

वैसे तो मॉरीशस की मुख्य भाषा वैसे तो अंग्रेजी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में बहुत लोग हिंदी भी बोलते हैं। और यही वजह है कि ज्यादातर भारतीय इस देश में जाना पसंद करते हैं।

Tourist Place | Social Media

मॉरीशस का चामरेल भी सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। इसे सात रंगों की धरती के रूप में जाना जाता है।  सात रंगों की धरती इसलिए कहा जाता है।

Tourist Place | Social Media

क्योंकि यहां सात रंगों की रेत पाई जाती है। जो देखने में बेहद खूबसूरत  और आकर्षक लगती है।  चामरेल का नजारा देखकर हर पर्यटक का दिल बैंग बैंग  हो जाता है

Tourist Place | Social Media

ग्रांड बेसिन एक सुंदर और खूबसूरत झील है। इसे मॉरीशस का प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थान भी माना जाता है।  यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है।

Tourist Place | Social Media

महाशिवरात्रि के दिन  यह जगह देखने लायक होती है।  क्योंकि इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है और पूरा मंदिर भक्तों से भर जाता है। इसके अलावा यहां देवी देवताओं की भी अन्य मूर्तियों और मंदिर हैं। 

Tourist Place | Social Media

ब्लैक रिवर गर्गेश नेशनल पार्क शानदार जगहों  में से एक है। चारों ओर पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ यह नेशनल पार्क देखने में अद्भुत लगता है।

Tourist Place | Social Media