Best Places in Delhi: सावन को बनाए यादगार, दिल्ली के इन जगहों पर जाकर बारिश का लें मजा

Raftaar Desk - P1

दिल्ली वालों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। गर्मी के बाद आई बारिश की वजह से दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है। हल्की बारिश की फुहारें और मिट्टी की भीनी खुशबू मजेदार होती है।

Best Places in Delhi | Social Media

ऐसे मौसम में कही भी घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं और बारिश का फुल मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

Best Places in Delhi | Social Media

हौज खास में खूबसूरत झील और गार्डन है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

Hauz khas | Social Media

इस जगह पर आप परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

Hauz khas | Social Media

दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लोधी गार्डन 500 साल पुराना है। 90 एकड़ में फैला हुआ ये गार्डन हरियाली और फूलों की खुशबू से महकता है।

Lodhi Garden | Social Media

बारिश के मौसम में इस जगह को घूमने का अलग मजा है। संडे के दिन को यादगार बनाने के लिए अपने दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ इस जगह पर जाएं।

Lodhi Garden | Social Media

सुहावने मौसम में आपको यहां कई लोग मिल जाएंगे। बारिश एंजॉय करने के लिए आप परिवार के साथ यहां जा सकते हैं।

India Gate | Social Media

इंडिया गेट के आस पास बेहद खूबसूरत हरियाली है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

India Gate | Social Media

संडे को यादगार बनाने के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हरियाली से घिरी इस जगह पर भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

Old Fort | Social Media

यहां की झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

Old Fort | Social Media