होली के रंगों से झुलस जाएगी स्किन, घर में रखी ये चीज़ें करेंगी मदद

Anzar Hashmi

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है। इस मौके पर ढेर सारे रंगों हर्षोल्लास मनाने के साथ हर तरह के पकवान भी बनाते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

कई लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो अपनी स्किन खराब होने के डर से होली नहीं खेलते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं, तो परेशान न हों। आज हम कुछ ऐसे स्किन टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप अपनी स्किन को होली के रंगों से सुरक्षित भी रख सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

होली खेलने के तैयारी करने से पहले अपने बालों से लेकर नाखूनों तक नारियल तेल लगा लें। दरअसल, नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण हैं, जो आपकी स्किन को रंगों से ड्राई नहीं होने देता है।

Beauty Tips | Pixabay

होली के रंगों से स्किन को सुरक्षित रखना है तो सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलना चाहिए।

Beauty Tips | Pixabay

बादाम का तेल भी स्किन पर लगाना काफी लाभदायक होता है। बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर रहता है, जो आपकी स्किन की रंगत को सुधारने के अलावा स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है।

Beauty Tips | Pixabay

होली खेलने से पहले अपने नाखूनों को काट लें। दरअसल, रंग या फिर गुलाल लगाते समय आपके नाखून आपकी या फिर दूसरों की स्किन को नुकसान होता है।

Beauty Tips | Pixabay

कई बार आंखों में रंग और गुलाल जाता है, जिसकी वजह से आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए जब भी होली खेलने के लिए घर से बाहर जाएं, तो चश्मा लगाना चाहिए।

Beauty Tips | Pixabay