रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये 5 चीजें, चेहरे पर आएगा ग्लो

Anzar Hashmi

हर कोई खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं और पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाना पसंद करते हैं। ये महंगे होने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है।

Beauty Tips | Pixabay

इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद रहते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में, अगर आप ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाना है तो तो रात को सोने के पहले इन चीजों को अप्लाई करें।

Beauty Tips | Pixabay

आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रात में चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी।

Beauty Tips | Pixabay

रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा पर जमी गंदगी और डेड स्किन भी साफ होती है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद रहता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग दूर करने में मदद करेगा।

Beauty Tips | Pixabay

आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। इसके लिए फेस वॉश कर सकते हैं और फिर नारियल के तेल को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मसाज करने से लाभ मिलेगा। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

Beauty Tips | Pixabay

एलोवेरा जेल स्किन के लिए लाभदायक होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और मुलायम करने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में सोते समय अपने चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें। फिर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह ताजे पानी से चेहरे को धो लें।

Beauty Tips | Pixabay

ग्लोइंग स्किन पाना है तो रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन साफ रखता है। इसके लिए आप रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। अगले दिन सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें।

Beauty Tips | Pixabay

शहद चेहरे के लिए खास होता है। यह त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करेगा। रात को सोने के पहले साफ चेहरे पर शहद लगाएं और छोड़ दें। अगले दिन ताजे पानी से चेहरा धो लें।

Beauty Tips | Pixabay