Beauty Tips: काले होठ हो जाएंगे गुलाबी, फटाफट करें ये काम

Anzar Hashmi

होंठों की डार्कनेस दूर करने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। लेकिन इसका असर कुछ खास नजर नहीं आता। सिगरेट पीने या फिर कैमिकल भरे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ डार्क नजर आने लगते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

इसके साथ अगर आप बार-बार होंठों पर जीभ फेर रहे हैं या फिर कम पानी पीते हैं तो इसकी वजह भी होंठो का रंग डार्क हो सकता है। यहाँ पर हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं। जिनकी मदद से होठों की डार्कनेस को कम किया जा सकता है।

Beauty Tips | Pixabay

होंठो की डार्कनेस दूर करनी है तो आप लिप स्क्रब बना लें। इसको बनाने के लिए आप चम्मच मलाई में एक चौथाई चम्मच चीनी और आधा चम्मच नींलू मिला सकते हैं। स्क्रब को होंठो पर उपयोग कर सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

होंठों पर ग्लिसरीन के अलावा केसर और गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी डार्कनेस कम करने में मदद मिलती है।

Beauty Tips | Pixabay

सुबह के समय ब्रश करते हुए हल्के-हल्के टूथब्रश से होंठों को रगड़ें, ऐसा करने से होंठों की डार्कनेस कम होगी।

Beauty Tips | Pixabay

शहद के साथ आप नारियल का तेल मिलाकर होंठों पर लगा सकते हैं। इससे होंठ गुलाबी करने में मदद मिलेगी।

Beauty Tips | Pixabay

होंठों की रंगत निखारनी है तो आप खाने में गाजर, चुकंदर और अनार का सेवन बढ़ा सकते हैं। इससे आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे।

Beauty Tips | Pixabay

मलाई के साथ चुटकीभर हल्दी मिलाकर होंठों पर मसाज कर सकते हैं। इससे कालापन दूर करने में आपको मदद मिलेगी।

Beauty Tips | Pixabay

रात के समय होंठों पर शुद्ध देसी घी लगाकर सोने से होंठ नरम और गुलाबी होने लगते हैं। इसका आप हमेशा इस्तेमाल कर सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay